बागेश्वर धाम से लौट रही बीकानेर की महिला की ट्रेन हादसे में मौत
मुरैना (मध्यप्रदेश) में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकने के बाद आग लगने की अफवाह से यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बीकानेर की 60 वर्षीय बीरमा देवी भी शामिल थीं, जो बागेश्वर धाम दर्शन और धार्मिक स्नान के बाद घर लौट रही थीं।
नेहा वर्मा
संवाददाता

मध्यप्रदेश के मुरैना में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में राजस्थान के बीकानेर की 60 वर्षीय बीरमा देवी की मौत हो गई। वह अपने पीहर पक्ष के लोगों के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गई थीं। परिवार के अधिकांश सदस्य बस से वापस लौट आए थे, लेकिन बीरमा देवी अपने भांजे और एक अन्य युवक के साथ धार्मिक स्नान के लिए वहीं रुक गई थीं। रविवार शाम करीब 4:15 बजे खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना के हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण रुक गई। इसी दौरान मोबाइल फोन फटने और आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी बीच दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें बीरमा देवी भी शामिल थीं। हादसा इतना भीषण था कि बीरमा देवी का शव कई हिस्सों में बिखर गया। सोमवार को उनका शव बीकानेर जिले के महाजन क्षेत्र स्थित घेसूरा गांव लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। भांजे हंस गिरी ने बताया कि बीरमा देवी के पति गिरधारी गुसाई की लगभग 30 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। उनकी चारों बेटियों की शादी हो चुकी थी और वह अकेली रहती थीं। कुछ दिन पहले वह अपने पीहर रघुनाथपुरा गई थीं, जहां से परिजनों के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए निकली थीं। दर्शन के बाद बाकी सभी लोग बीकानेर लौट गए थे, लेकिन पुरुषोत्तम मास में धार्मिक स्नान करने की इच्छा के कारण बीरमा देवी वहीं रुक गई थीं। स्नान करने के बाद वह अपने भांजे और एक अन्य युवक के साथ ट्रेन से लौट रही थीं। इसी दौरान ट्रेन रुकने और अफवाह फैलने के बाद यात्री नीचे उतर गए, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।
संवाददाता
नेहा वर्माअपराध और जांच रिपोर्टिंग की विशेषज्ञ। ग्राउंड रिपोर्ट और इन्वेस्टिगेशन में महारत।
टिप्पणियाँ (2)
- अअमित कुमार2 घंटे पहले
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।
- ससपना ठाकुर4 घंटे पहले
ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!
संबंधित खबरें
शहीद ज्योति यात्रा के साथ होगा दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का शुभारंभ
ग्वालियर: श्री विहार कॉलोनी में दो रात गाड़ियां फोड़ने वाला निकला मुरैना जेल का प्रहरी, गिरफ्तार
ग्वालियर- एक ही जमीन दो बार बेचकर लाखों की ठगी:पहले बिल्डर को बेच दी जमीन, फिर सामाजिक समिति से 1.61 लाख रुपए लिए; कोर्ट के आदेश पर FIR
