FN News Channel
ब्रेकिंग

ग्वालियर: श्री विहार कॉलोनी में दो रात गाड़ियां फोड़ने वाला निकला मुरैना जेल का प्रहरी, गिरफ्तार

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में लगातार दो रात गाड़ियों में तोड़फोड़ और रहवासियों पर हमले का आरोपी सीसीटीवी से पहचाना गया। आरोपी मुरैना जेल में प्रहरी के पद पर तैनात है।

दीपक यादव

दीपक यादव

संवाददाता

16 जून 20261 मिनट पढ़ें 825
ग्वालियर: श्री विहार कॉलोनी में दो रात गाड़ियां फोड़ने वाला निकला मुरैना जेल का प्रहरी, गिरफ्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की श्री विहार कॉलोनी में लगातार दो रात तक गाड़ियों में तोड़फोड़ और रहवासियों पर हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी की पहचान विवेक यादव के रूप में हुई है, जो मुरैना जेल में प्रहरी के पद पर तैनात है।

पुलिस के मुताबिक 14 जून की रात करीब ढाई बजे कॉलोनी में संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को टोकने पर उसने एक रहवासी पर पत्थर से हमला कर दिया और कई कारों के शीशे तोड़ दिए। अगली रात वह फिर पहुंचा और दोबारा तोड़फोड़ की, जिससे कॉलोनी में डर का माहौल बन गया।

सीसीटीवी से पहचान, नशे की लत का खुलासा

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दिखी एक कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। जांच में सामने आया कि वह नशे का आदी है। थाना प्रभारी के मुताबिक मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकारी कर्मचारी होने के नाते नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीपक यादव

संवाददाता

दीपक यादव

ग्वालियर और चंबल अंचल की ज़मीनी खबरों का भरोसेमंद चेहरा।

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें