FN News Channel
ब्रेकिंग

कोटा: री-नीट से पहले राहुल गांधी के दौरे पर सियासी घमासान, भाजपा का प्रदर्शन

17 जून को कोटा में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर भाजपा और कुछ छात्रों ने विरोध जताया। भाजपा का आरोप—परीक्षा से ठीक पहले छात्रों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इसे राजनीति बता रही।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

संपादक

16 जून 2026 अपडेट 1 घंटे पहले1 मिनट पढ़ें 716
कोटा: री-नीट से पहले राहुल गांधी के दौरे पर सियासी घमासान, भाजपा का प्रदर्शन

कोचिंग सिटी कोटा में 17 जून को राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुछ छात्रों ने भी इसका विरोध किया है। उनका तर्क है कि री-नीट परीक्षा से ठीक पहले इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रम से तैयारी कर रहे छात्र परेशान होंगे।

मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी नगर में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और एक शिकायत पत्र भी चस्पा किया।

आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस

भाजपा नेताओं का कहना है कि पुराने पेपर लीक मामलों की जांच चल रही है और अब परीक्षा की घड़ी में छात्रों को डिस्टर्ब करना ठीक नहीं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सिर्फ छात्रों के नाम पर राजनीति कर रही है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

रोहित शर्मा

संपादक

रोहित शर्मा

दो दशक से अधिक का अनुभव। संसद और राज्य की राजनीति पर पैनी नज़र रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार।

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें