नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, जमीन देने वाले किसानों ने भरी पहली फ्लाइट
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को उड़ानें शुरू हो गईं। लखनऊ से आई पहली फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत हुआ। एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान दूसरी फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे और सीएम योगी से मिले।
रोहित शर्मा
संपादक

नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को विमान सेवाएं शुरू हो गईं। लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट पहली बार यहां उतरी, जिसका वाटर कैनन सलामी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
खास बात यह रही कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले करीब 170 किसान—जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल थीं—दूसरी फ्लाइट से नोएडा से लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
किसान बोले—‘हवाई चप्पल में हवाई सफर’
एक किसान ने मुलाकात के दौरान कहा कि वे हवाई चप्पल पहनकर हवाई जहाज में बैठे, यह सब केंद्र और राज्य सरकार की वजह से संभव हुआ। नए एयरपोर्ट से क्षेत्र में कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
संपादक
रोहित शर्मादो दशक से अधिक का अनुभव। संसद और राज्य की राजनीति पर पैनी नज़र रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार।
टिप्पणियाँ (2)
- अअमित कुमार2 घंटे पहले
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।
- ससपना ठाकुर4 घंटे पहले
ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!
संबंधित खबरें
