भिवाड़ी: निर्माणाधीन प्लांट में पानी की टंकी ढही, तीन मासूम भाई-बहनों की मौत; तीन घायल
खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में जैक्वार कंपनी के प्लांट में पांच दिन पहले बनी पानी की टंकी की दीवार ढह गई। नहाने गए तीन बच्चों की मौत, उनकी मां समेत तीन घायल। मजदूरों ने लापरवाही का आरोप लगाया।
नेहा वर्मा
संवाददाता

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन प्लांट में पानी की टंकी की दीवार ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। सोमवार दोपहर हुए इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार जो बच्चे टंकी के पास नहाने गए थे, अचानक दीवार भरभराकर उन पर गिर पड़ी। मलबे में दबी चार वर्षीय बच्ची की उसी शाम मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किए गए उसके दो भाइयों ने भी देर रात दम तोड़ दिया। तीनों भाई-बहन थे और उनका परिवार वहां मजदूरी करता है।
मजदूरों ने लगाया लापरवाही का आरोप
साइट पर काम कर रहे मजदूरों का आरोप है कि टंकी का निर्माण महज पांच दिन पहले हुआ था और दीवार कच्ची थी, फिर भी उसमें हजारों लीटर पानी भर दिया गया। दबाव से दीवार ढह गई। घायलों में बच्चों की मां भी शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता
नेहा वर्माअपराध और जांच रिपोर्टिंग की विशेषज्ञ। ग्राउंड रिपोर्ट और इन्वेस्टिगेशन में महारत।
टिप्पणियाँ (2)
- अअमित कुमार2 घंटे पहले
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।
- ससपना ठाकुर4 घंटे पहले
ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!