FN News Channel
ब्रेकिंग

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सीहोर में 56 किमी रफ्तार से चली हवा

प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल-जबलपुर समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी। कई जिलों में तापमान गिरा, बालाघाट-छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून के प्रदेश में दाखिल होने की संभावना।

दीपक यादव

दीपक यादव

संवाददाता

15 जून 2026 अपडेट 1 घंटे पहले1 मिनट पढ़ें 1.4K
मध्य प्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सीहोर में 56 किमी रफ्तार से चली हवा

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने भोपाल और जबलपुर समेत करीब 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

बीते 24 घंटे में भोपाल, सीहोर, विदिशा, सागर, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। सबसे तेज हवा सीहोर में 56 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई, जबकि भोपाल में 55 और सागर में 52 किमी प्रतिघंटा रफ्तार रही।

इस रास्ते आ सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी हिस्से से दाखिल हो सकता है। बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आसपास से इसकी एंट्री की संभावना है। आंधी-बारिश से कई जिलों में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

दीपक यादव

संवाददाता

दीपक यादव

ग्वालियर और चंबल अंचल की ज़मीनी खबरों का भरोसेमंद चेहरा।

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें