FN News Channel
ब्रेकिंग
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा: 5.50 लाख में 45 छात्रों को पास कराने की साजिश, कॉलेज संचालक, HOD और लेक्चरर समेत 8 गिरफ्तारवेनेजुएला में एक मिनट के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंकाकोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से 5 की मौत, 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंकालखनऊ कोचिंग अग्निकांड: धुएं में घुटीं 15 छात्रों की सांसें, बाथरूम बना मौत का जालतमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 2 महिलाओं की मौत; 64 कर्मचारी प्रभावित, 9 की हालत गंभीरऋषिकेश में गंगा बनी काल: चार पर्यटकों की डूबने से मौत, महिला को बचाने वाले ग्वालियर के युवक का भी मिला शवपरभणी हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंकासेंसेक्स ने छुआ नया रिकॉर्ड, IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेज़ी

डांस वीडियो से बढ़ा विवाद, पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद पति ने दी जान

मुरैना जिले के किशनपुर गांव में एक डांस वीडियो को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या की और बाद में रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। मामले में सामने आए ऑडियो और वीडियो जांच का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

मोहम्मद फ़ैज़ान

मोहम्मद फ़ैज़ान

संपादक

1 जुलाई 20262 मिनट पढ़ें 1.3K
डांस वीडियो से बढ़ा विवाद, पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद पति ने दी जान

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक परिवार की दर्दनाक हत्या और आत्महत्या के मामले में जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की पड़ताल और परिजनों के बयानों के अनुसार, भागवत कथा के दौरान पत्नी के डांस का वीडियो इस पूरे विवाद की मुख्य वजह बनकर सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले आरोपी बलराम सिंह कुशवाह ने अपनी पत्नी रविता के रिश्तेदार श्रीकृष्ण कुशवाहा को कई ऑडियो संदेश भेजे थे। इन ऑडियो में वह पत्नी के डांस को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। उसने रविता का डांस करते हुए वीडियो भी भेजा और कहा कि बाद में उसे दोषी न ठहराया जाए।

रिश्तेदारों के अनुसार, घटना वाले दिन बलराम ने 22 से अधिक बार फोन किया था। हालांकि उस समय तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कॉल रिसीव नहीं किए गए। उन्हें अंदेशा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। 26 जून की देर रात माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाह ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता और दोनों बेटों—8 वर्षीय आरव तथा 5 वर्षीय देवू—की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वह शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा, जहां ट्रेन के सामने आकर उसने भी अपनी जान दे दी।

अगली सुबह घर के आंगन में तीनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ घंटों बाद आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद बलराम ने आत्महत्या की।

जांच में सामने आया कि गांव के नरसिंह मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिलाओं के आग्रह पर रविता ने भजन संध्या में एक गीत पर नृत्य किया था। करीब साढ़े तीन मिनट का यह वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर बलराम को भेज दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। परिजनों के अनुसार, वीडियो देखने के बाद बलराम ने पत्नी का मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन अगले दिन फिर विवाद हुआ। इसके बाद रविता अपने पिता के साथ मायके चली गई।

बताया जाता है कि करीब दो सप्ताह बाद बलराम अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी से माफी मांगकर उसे तथा दोनों बच्चों को 24 जून को वापस घर ले आया। इसके दो दिन बाद यह दर्दनाक घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सामने आए ऑडियो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें