FN News Channel
ब्रेकिंग
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा: 5.50 लाख में 45 छात्रों को पास कराने की साजिश, कॉलेज संचालक, HOD और लेक्चरर समेत 8 गिरफ्तारवेनेजुएला में एक मिनट के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंकाकोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से 5 की मौत, 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंकालखनऊ कोचिंग अग्निकांड: धुएं में घुटीं 15 छात्रों की सांसें, बाथरूम बना मौत का जालतमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 2 महिलाओं की मौत; 64 कर्मचारी प्रभावित, 9 की हालत गंभीरऋषिकेश में गंगा बनी काल: चार पर्यटकों की डूबने से मौत, महिला को बचाने वाले ग्वालियर के युवक का भी मिला शवपरभणी हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंकासेंसेक्स ने छुआ नया रिकॉर्ड, IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेज़ी

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और बारिश से छह की मौत, कई घायल हुए

छत्तीसगढ़ में खराब मौसम ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया। सरगुजा में बिजली गिरने से दो बच्चों और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं, बेमेतरा में मकान की दीवार गिरने से दो सगी बहनों की जान चली गई और सुकमा में आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हो गई।

मोहम्मद फ़ैज़ान

मोहम्मद फ़ैज़ान

संपादक

29 जून 2026 अपडेट 17 घंटे पहले2 मिनट पढ़ें 983
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और बारिश से छह की मौत, कई घायल हुए

छत्तीसगढ़ में लगातार बदलते मौसम और तेज बारिश के बीच अलग-अलग जिलों में हुए हादसों ने छह लोगों की जान ले ली। सरगुजा, बेमेतरा और सुकमा में बिजली गिरने और भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तीन बच्चे आम बीनने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान पास में बैल चरा रहा एक युवक भी वहां पहुंच गया। अचानक पेड़ पर बिजली गिरने से चारों इसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में 5 वर्षीय सागर, 9 वर्षीय रानी और 36 वर्षीय राम साय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सागर की 12 वर्षीय बड़ी बहन श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रायगढ़ जिले में भी सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा, जिससे कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

इधर, बेमेतरा जिले के राऊरपुर गांव में लगातार हुई भारी बारिश के चलते रविवार सुबह एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। उस समय घर के आंगन में खेल रहीं दो सगी बहनें मलबे की चपेट में आ गईं। हादसे में 12 वर्षीय वंशिका कोसले और 9 वर्षीय राधिका कोसले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

वहीं, सुकमा जिले के कुकानार गांव में खेत में काम करने के बाद पांच युवक बारिश से बचने के लिए इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे तेज आंधी के साथ बिजली गिरने से सभी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 18 वर्षीय अजय नाग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हैं और उनका इलाज जारी है। लगातार हो रही बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने और खुले स्थानों में रहने से बचने की अपील की है।

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें