ब्रेकिंग
कटनी: खदान में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामासीवान: पांच दिन बाद पुलिस सुरक्षा में हटा कचरे का अंबार, नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल से बेहाल था शहरनागौर: 15 बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में 4 लोग गंभीर रूप से घायलसिंगरौली: सड़क न होने से प्रसूता को 2 किलोमीटर पैदल ले जाने को मजबूर हुए परिजनपानीपत: टाटा शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर उड़ाए लाखों रुपये और चांदी के सिक्केइंदौर में मानसून की सुस्ती: 10 साल में सबसे कम बारिश, जलाशयों का जलस्तर घटालखनऊ नगर निगम में कल लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस, समस्याओं के निस्तारण के लिए जुटेंगे अधिकारीजयपुर: हनीट्रैप में फंसाकर बिजनेसमैन का अपहरण, युवती समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: धुएं में घुटीं 15 छात्रों की सांसें, बाथरूम बना मौत का जाल

लखनऊ के अलीगंज स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमों ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शुरुआती जांच में बेसमेंट में लगी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मोहम्मद नवेद

मोहम्मद नवेद

एडिटर

22 जून 20262 मिनट पढ़ें 1.3K
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: धुएं में घुटीं 15 छात्रों की सांसें, बाथरूम बना मौत का जाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 2:15 बजे एक दो मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को धुएं और लपटों से घेर लिया। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर संचालित लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में मौजूद कई छात्र आग और घने धुएं से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए, लेकिन दम घुटने से कई की जान चली गई। एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, हालांकि वह नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अंदर तक पहुंचने में कठिनाई होने पर बचाव दल ने इमारत की पिछली दीवार तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मृतकों और घायलों को बाहर निकालने के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस भी मंगानी पड़ीं।

जिस इमारत में आग लगी, उसके बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित थे, जबकि दूसरी मंजिल पर Learning Space Library और Head Hopper Studio संचालित हो रहे थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बेसमेंट में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अपनी आंखों के सामने बच्चों के शव निकलते देखना बेहद पीड़ादायक था। उन्होंने बताया कि घने धुएं के कारण कई छात्र बाहर नहीं निकल सके। सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौटने का फैसला किया। प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

SponsoredVertex Media Studios advertisement

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें