FN News Channel
ब्रेकिंग
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा: 5.50 लाख में 45 छात्रों को पास कराने की साजिश, कॉलेज संचालक, HOD और लेक्चरर समेत 8 गिरफ्तारवेनेजुएला में एक मिनट के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंकाकोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से 5 की मौत, 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंकालखनऊ कोचिंग अग्निकांड: धुएं में घुटीं 15 छात्रों की सांसें, बाथरूम बना मौत का जालतमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 2 महिलाओं की मौत; 64 कर्मचारी प्रभावित, 9 की हालत गंभीरऋषिकेश में गंगा बनी काल: चार पर्यटकों की डूबने से मौत, महिला को बचाने वाले ग्वालियर के युवक का भी मिला शवपरभणी हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंकासेंसेक्स ने छुआ नया रिकॉर्ड, IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेज़ी

जयपुर हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार किशोर को कुचला, चालक फरार हुआ

जयपुर के अजमेर-दिल्ली हाईवे पर बढ़ारना पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मोहम्मद फ़ैज़ान

मोहम्मद फ़ैज़ान

संपादक

29 जून 20261 मिनट पढ़ें 1.4K
जयपुर हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार किशोर को कुचला, चालक फरार हुआ

जस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अजमेर-दिल्ली हाईवे पर बढ़ारना पुलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। विश्वकर्मा थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:50 बजे बढ़ारना पुलिया पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दौलतपुरा गांव निवासी 17 वर्षीय इलियास अपने 14 वर्षीय साथी हरीश के साथ मोटरसाइकिल से रोड नंबर-14 होते हुए दिल्ली हाईवे की ओर जा रहा था। रास्ते में बढ़ारना पुलिया के पास सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप को ओवरटेक करते समय पीछे से तेज गति से आए ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इलियास सड़क पर गिर गया और ट्रेलर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें