ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 190 तहसीलदार और एसएलआर बने डिप्टी कलेक्टर, पदोन्नति आदेश जारीराजस्थान: सरकारी स्कूलों की मरम्मत में 503 करोड़ के कथित घोटाले पर कांग्रेस हमलावर, उच्च स्तरीय जांच की मांगसिवनी में दिनदहाड़े सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफकुरुक्षेत्र: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे बदमाश के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ के बाद दोबारा गिरफ्तारअरवल में कुदरत का कहर: घर के आंगन में बैठी किशोरी पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौतबांसवाड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 हजार लीटर महुआ वॉश नष्ट, 8 अवैध भट्टियां ध्वस्तहिसार: नवजात की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, हरियाणा सरकार से मांगी रिपोर्टफरीदाबाद: मायके में ज्यादा दिन रुकने पर गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आगरा: 16 साल की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, बाथरूम में दफनाया शव

Agra wife confesses to husband murder, 16 years of torture. आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी से पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पति की हत्या के बाद आरोपी पत्नी को पछतावा था।

मोहम्मद फ़ैज़ान

मोहम्मद फ़ैज़ान

संपादक

5 जुलाई 20262 मिनट पढ़ें 636
आगरा: 16 साल की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, बाथरूम में दफनाया शव
click here

पति की हत्या के बाद बाथरूम में बनवाया पक्का फर्श

आगरा के सिकंदरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के बाथरूम में ही दफना दिया। आरोपी पत्नी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव के ऊपर पक्का फर्श भी बनवा लिया था। करीब 45 दिनों तक वह पुलिस और परिजनों को गुमराह करती रही, लेकिन अंततः जेठ के सामने उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है। सुरेंद्र अपनी पत्नी रूबी, दो बेटियों और अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे। 18 मई से सुरेंद्र के लापता होने की सूचना थी, जिसके बाद पत्नी ने 26 मई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में जब बाथरूम के फर्श को खोदकर देखा गया, तो वहां से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ।

नींद की गोलियां देकर रची साजिश

आरोपी पत्नी रूबी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र शराब पीने के आदी थे और अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। 16 साल की प्रताड़ना से तंग आकर उसने हत्या की योजना बनाई। घटना वाली रात उसने पति के खाने में नींद की गोलियां पीसकर मिला दीं। गहरी नींद में सो जाने के बाद उसने पति की जान ले ली। इसके बाद उसने बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया और सुबह होने का इंतजार किया।

रूबी ने बताया कि सुबह उसने सास और बच्चों को जेठ के साथ भेज दिया। घर खाली होने के बाद उसने बाथरूम में डेढ़ फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को वहां दफना दिया। उसने 400 रुपये में मिट्टी मंगवाई और शव को ढकने के बाद अगले दिन मजदूरों को बुलाकर 1200 रुपये में वहां पक्का फर्श बनवा दिया। मजदूरों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि वे किसके ऊपर फर्श बना रहे हैं।

जेठ के शक ने खोला राज

हत्या के बाद रूबी ने सबको बताया कि सुरेंद्र घर छोड़कर चले गए हैं। वह मोहल्ले वालों के सामने रोने का नाटक भी करती रही। हालांकि, सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल शर्मा को शक तब हुआ जब सुरेंद्र के खाते से पेंशन के पैसे निकलते रहे। जब अनिल ने रूबी से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की मदद से फर्श तुड़वाया और कंकाल बरामद किया। पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के अनुसार, अभी तक की जांच में महिला ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम देने की बात कही है, हालांकि पुलिस सीडीआर के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

SponsoredVertex Media Studios advertisement

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें