ब्रेकिंग
ग्वालियर: मुरार जिला अस्पताल में 6 दिन से बंद है ऑपरेशन थिएटर का एसी, मरीजों की बढ़ी मुश्किलेंजयपुर में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन: यूजीसी रोल बैंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट तक रैलीनूंह जलाभिषेक यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, फरीदाबाद स्थित आवास पर भारी पुलिस बल तैनातवाराणसी: एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर ठगों ने खुलवाए बैंक खाते, 4.55 लाख का हुआ संदिग्ध ट्रांजेक्शनपूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश का अंतिम दौर: बीए एलएलबी की सीटें फुल, एलएलएम में अभी भी मौकाराजस्थान SI भर्ती 2021: री-एग्जाम में अब केवल 2.25 लाख अभ्यर्थी ही होंगे शामिलबालोतरा में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब: कमीशन के लालच में बैंक खाते और सिम बेचने वाले दो गिरफ्तारइंदौर के कैंसर अस्पताल में राहत: अब आधी कीमत पर होगी PET स्कैन जांच, लीनियर एक्सीलेटर के लिए करना होगा इंतजार

टोंक में व्यापारी पवन गर्ग की बेरहमी से हत्या, दुकान की पहली मंजिल पर मिला खून से लथपथ शव

राजस्थान के टोंक में व्यापारी और नगर परिषद के ठेकेदार पवन गर्ग की उनकी दुकान में बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव पहली मंजिल पर मिला, जिस पर चाकू से कई वार के निशान थे। परिजनों ने पैसों के लेनदेन को हत्या की संभावित वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

संपादक

20 जून 2026 अपडेट 20 जून 20262 मिनट पढ़ें 266
टोंक में व्यापारी पवन गर्ग की बेरहमी से हत्या, दुकान की पहली मंजिल पर मिला खून से लथपथ शव

राजस्थान के टोंक शहर में नगर परिषद के ठेकेदार और व्यापारी पवन गर्ग (55) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव शुक्रवार देर रात उनकी दुकान की पहली मंजिल पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या दुकान के अंदर ही की गई हो सकती है।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पवन गर्ग सवाई माधोपुर रोड स्थित पार्क प्लाजा में अपने परिवार के साथ रहते थे और मोतीबाग रोड स्थित बड़ा कुआं क्षेत्र में 'बृज इलेक्ट्रिक' नाम से उनकी दुकान संचालित होती थी।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात जब पवन गर्ग घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी से संपर्क किया। कर्मचारी ने बताया कि वह घर जा चुका है और पवन गर्ग दुकान पर ही रुके हुए थे। इसके बाद उसे दोबारा दुकान भेजा गया, जहां पहली मंजिल पर पवन गर्ग का शव पड़ा मिला।

मृतक के भाई ने बताया कि उनके सिर के आगे और पीछे के हिस्से पर चाकू से कई वार किए गए थे। उनका एक कान भी कटा हुआ था, जबकि सीने और कंधे पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिवार का कहना है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है।

पवन गर्ग अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि यह हत्या पैसों के लेनदेन से जुड़े किसी विवाद के कारण की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

SponsoredVertex Media Studios advertisement

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें