ब्रेकिंग
UPSC 2026 विवाद: अभ्यर्थियों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की उठाई मांगसिरसा: यूके भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारऔरंगाबाद: नाली विवाद में हत्या के 6 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसलादिल्ली में कचरे से बनेगी ऊर्जा: तेहखंड और ओखला में लगेंगे बायो-गैस प्लांटनीट पेपर लीक प्रदर्शन: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस होंगेडूंगरपुर: रतनपुर बॉर्डर पर कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही 7 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तारनागौर मंडी अपडेट: जीरे की कीमतों में मामूली गिरावट, मूंग और ग्वार में रही तेजीकोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: दिसंबर 2027 से उड़ान भरने की तैयारी, ओम बिरला ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

MP में मूंग खरीदी पर बड़ा फैसला: 60% तक खरीदी करेगी सरकार, खाद की ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल बंद

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला लेते हुए 60% तक मूंग खरीदी करने की घोषणा की है। 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग और 20 अगस्त तक खरीदी की जाएगी। साथ ही खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनने के बाद तीन दिन से जारी आंदोलन समाप्त हो गया।

मुश्ताक अहमद खान

मुश्ताक अहमद खान

Editor in chief

29 जुलाई 20261 मिनट पढ़ें 1.4K
MP में मूंग खरीदी पर बड़ा फैसला: 60% तक खरीदी करेगी सरकार, खाद की ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल बंद

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के तीन दिन तक चले आंदोलन के बाद सरकार ने मूंग खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने घोषणा की कि राज्य सरकार नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा सहित कई जिलों में 60 प्रतिशत तक मूंग खरीदेगी। इसके तहत लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ तक खरीदी किए जाने की बात कही गई है।

सरकार के अनुसार, किसान 10 अगस्त तक स्लॉट बुक कर सकेंगे, जबकि मूंग की खरीदी 20 अगस्त तक पूरी की जाएगी। इसके अलावा खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल रोक दिया गया है, जिससे किसानों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है।

मंत्रालय में सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बनी। एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और किसानों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया है।

आंदोलन समाप्त होने के बाद प्रशासन ने रोशनपुरा चौराहे से किसानों को बसों के माध्यम से उनके वाहनों तक पहुंचाया। बाणगंगा मार्ग को छोड़कर अधिकांश रास्तों पर यातायात सामान्य कर दिया गया।

इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम-आशा योजना के तहत 25 प्रतिशत तक मूंग खरीदी की अनुमति दी है। इससे अधिक खरीदी राज्य सरकार अपने संसाधनों से कर सकती है।

हालांकि सरकार के फैसले से सभी किसान संतुष्ट नहीं हैं। कुछ युवा किसानों का कहना है कि 3 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी पर्याप्त नहीं है और कम से कम 5 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की जानी चाहिए। आंदोलन को कई किसान संगठनों और युवाओं का भी समर्थन मिला।

SponsoredVertex Media Studios advertisement

टिप्पणियाँ (2)

  • अमित कुमार2 घंटे पहले

    बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। FN News पर भरोसा बना रहता है।

  • सपना ठाकुर4 घंटे पहले

    ग्वालियर-चंबल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!

संबंधित खबरें